पटना की 7 सबसे रोमांटिक जगहें

बिहार की राजधानी यानी पटना के बारे में तो आप जानते होंगे, लेकिन इस शहर में मौजूद इन मनमोहक और रोमांटिक जगहों के बारे में कितना जानते हैं।

पटना में मौजूद सबसे बेहतरीन और रोमांटिक की बात होती है, तो सबसे पहले इको पार्क का नाम जरूर लिया जाता है। यह एक रोमांटिक जगह के साथ-साथ एकांत जगह भी है।

इको पार्क

अगर आप पार्टनर के साथ शाम के समय गंगा नदी के किनारे टहलना चाहते हैं तो फिर आपको गांधी घाट पहुंच जाना चाहिए। यहां का नजारा हर समय हसीन ही होता है।

गांधी घाट

पटना में मौजूद बुद्ध स्मृति पार्क एक फेमस और लोकप्रिय स्थल माना जाता है। शाम के समय इस पार्क से दर्जन से भी अधिक कपल्स घूमने के लिए पहुंचते हैं।

बुद्ध स्मृति पार्क

शहर के एक छोर पर मौजूद संजय गांधी जैविक उद्यान पार्टनर के साथ शांत वातावरण में सुकून का पल बिताने के लिए एक बेस्ट स्थान है। यहां कई कपल्स घूमने पहुंचते हैं।

संजय गांधी जैविक उद्यानसंजय गांधी जैविक उद्यान

पटना का गोलघर एक बेहद ही लोकप्रिय स्थान है। वीकेंड में यहां दर्जन से भी अधिक कपल्स घूमने के लिए पहुंचते हैं। बगल में गांधी मैदान भी मौजूद है जहां आप घूमने जा सकते हैं।

गोलघर

एनआईटी घाट कपल्स के बीच काफी फेमस और लोकप्रिय स्थान है। शाम के समय यहां कई कपल्स घूमने के लिए पहुंचते हैं।

एनआईटी घाट

अगर आप भी पार्टनर के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताना चाहते हैं और साथ में शॉपिंग भी करना चाहते हैं तो फिर पार्टनर के साथ पी एंड एम मॉल जा सकते हैं।

पी एंड एम मॉल

Top 10 Indian Couple Honeymoon Places in Low Budget

SHARE NOW