दुनिया के 9 सबसे बेहतरीन गांव जहां की ख़ूबसूरती है देखने लायक

जरमैट गांव

यह स्विट्जरलैंड यानी 'धरती का स्वर्ग' कहे जाने वाले देश में मौजूद है। जरमैट यहां की सबसे फेमस जगहों में शामिल है। सर्दियों के मौसम में बर्फीले पहाड़ इस जगह को और भी मनमोहक बना देते हैं।

अल्टा बाडिया गांव

यह इटली के डोलोमाइट नामक पहाड़ों में बसा गांव है। किसी भी नेचर लवर के लिए यह जगह बहुत आरामदायक है। साथ ही इस जगह को स्कीइंग के लिए भी खासतौर पर जाना जाता है।

मॉन्ट ट्रेमब्लैंट गांव

कनाडा के लॉरेंटियन पहाड़ों पर यह छोटा सा मॉन्ट ट्रेमब्लैंट नाम का गांव बसा है। ये जगह भी स्नोफॉल और स्कीइंग के लिए काफी पॉपुलर है।

हॉलस्टैट गांव

ऑस्ट्रिया में एक झील के किनारे यह गांव बसा हुआ है। वर्ल्ड हेरिटेज प्लेस की लिस्ट में शामिल इस गांव का आकर्षण देखते ही बनता है।

मेस्टिया गांव

जार्जिया का ये मेस्टिया गांव UNWTO की लिस्ट में चुने गए दुनिया के सबसे बेहतरीन गांव में दसवें स्थान पर है। इसे पर्वतारोहण पर्यटन के लिए खासतौर पर जाना जाता है।

रासिनारी गांव

रोमानिया का ये छोटा सा गांव प्राकृतिक सुंदरता और रंगबिरंगे घरों से घिरा है जो फैमिली ट्रिप के लिए एक परफेक्ट प्लेस है।

कैस्टेलो नोवो गांव

800 साल पहले बसे पुर्तगाल के इस गांव की खासियत ये है कि यहां सबसे महत्वपूर्ण आर्कियोलॉजिकल साइट्स मौजूद हैं।

बोहिंज गांव

स्लोवेनिया में स्थित यह गांव बोहिंज नाम की झील के पास बसा है और इसका करीब 65% हिस्सा स्लोवेनिया के ट्रिग्लव नेशनल पार्क में है।

वैग्रेन गांव

वैग्रेन गांव ऑस्ट्रिया की उन छोटी जगहों में से एक है जिसे साल 2022 में ग्लोबल सस्टेनेबल टूरिज्म काउंसिल से ग्रीन डेस्टिनेशंस सर्टिफिकेशन अवार्ड भी दिया गया था। जगह है।

LIKE THIS STORY?