ओडिशा में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें

ओडिशा पर्यटन स्थल भारत का एक खूबसूरत राज्य है, जो अपने आकर्षित समुद्री तटो, दर्शनीय मंदिरों, खूबसूरत पर्यटन स्थलों के लिए पूरे भारत में बेहद लोकप्रिय है। आइए आज हम आपको ओडिशा की सबसे बेस्ट जगहों के बारे में बताएंगे। आइए देखें-

'मंदिरों का शहर'' के रूप में जाना जाने वाला, भुवनेश्वर ओडिशा में घूमने के लिए सबसे अच्छे पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां आप इतिहास की झलक के साथ-साथ नेचर के करीब होने का अहसास कर सकते हैं।

भुवनेश्वर

पुरी पूर्वी भारत में ओडिशा राज्य में स्थित एक खूबसूरत शहर है। ओडिशा के पुरी में कई खूबसूरत मंदिर मौजूद हैं। अगर आप किसी समुद्री जगह पर छुट्टियां मनाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको एक बार पुरी जरूर जाना चाहिए।

पुरी

कोणार्क प्राचीन कला और मूर्तिकला का केंद्र है और ओडिशा का सबसे अच्छा गंतव्य भी है। भारत के सात अजूबों में से एक कोणार्क सूर्य मंदिर की नक्काशी देखकर आप भी मंत्रमुग्ध हो सकते हैं।

​​कोणार्क मंदिर

प्रकृति प्रेमियों के लिए जेपोर ओडिशा के सबसे देखे जाने वाले पर्यटन स्थलों में से एक है। ये यहां के सबसे फेमस प्लेसेस में से एक है।

जयपोर स्थल

देश के सबसे महत्वपूर्ण और सबसे पुराने बंदरगाहों में से एक, ऐतिहासिक पारादीप जगतसिंहपुर जिले में स्थित है। यहां आसपास आप खूबसूरत समुद्र तटों, घने जंगल, झरनों और किलों को भी देख सकते हैं।

पारादीप

रथ-यात्रा का सबसे प्रसिद्ध त्योहार यहां आयोजित किया जाता है। यहां देशभर से भक्त आते हैं। ये मंदिर अपने आप में बहुत ही खास हैं।

जगन्नाथ मंदिर

महानदी नदी डेल्टा की नोक पर स्थित, यह पूर्व की राजधानी और ओडिशा का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। यहां आप कई और खूबसूरत जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। फैमिली के साथ यहां आप मजे से घूम सकते हैं।

कटक

Top 10 Indian Couple Honeymoon Places in Low Budget

SHARE NOW