2 दिन घूमने के लिए बेस्ट हैं दिल्ली के पास मौजूद ये जगहें

हमारे व्यस्त जीवन और लाइफस्टाइल की वजह से खुद के लिए समय निकाल पाना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। ऐसे में घूमना आपके सेहत और मानसिक शांति के लिए बहुत ही जरूरी है। अगर आप दिल्ली में रहते हैं, तो इन जगहों पर 2 दिन के लिए घूमने का प्लान कर सकते हैं।

दिल्ली से जयपुर की दूरी ज्यादा नहीं है। आप यहां बस या ट्रेन से भी जा सकते हैं। जयपुर की खूबसूरती आपके वीकेंड को मजेदार बनाने के लिए काफी है।

जयपुर

दिल्ली से मसूरी की दूरी लगभग 290 किलोमीटर की है। उत्तराखंड की इस खूबसूरत जगह पर आप दो दिन की छुट्टी प्लान कर सकते हैं।

मसूरी

दिल्ली से ऋषिकेश की दूरी लगभग पांच घंटों की है। दो दिन के लिए आप कई जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां लक्षण झूला, राम झूला और त्रिवेणी घाट जैसी कई जगहों का मजा ले सकते हैं।

ऋषिकेश

दिल्ली से कसौली लगभग 300 किमी की दूरी पर है। यहां का अद्भुत नजारा प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है। आप कुछ ही घंटों में यहां पहुंच सकते हैं।

कसौली

उत्तराखंड के नैनीताल की खूबसूरती की बात ही कुछ और है। यहां पर आप अपनी छुट्टियों को सुकून से मना सकते हैं। यहां पर मौजूद हिल स्टेशन और प्राकृतिक खूबसूरती बहुत ही गजब की है।

नैनीताल

दिल्ली से अलवर आप महज 2 घंटों में पहुंच सकते हैं। यहां का किला, विनय विलास महल और म्यूजियम आदि देखने लायक जगहें है।

अलवर

दिल्ली से कुरूक्षेत्र आप लगभग 3 घंटों में पहुंच सकते हैं। हरियाणा में मौजूद यह एक मशहूर तीर्थ स्थल है। वींकेड पर घूमने के लिए यह एक बेहतरीन जगह है।

कुरूक्षेत्र

Top 10 Indian Couple Honeymoon Places in Low Budget

SHARE NOW