श्श्श्श...कोई है, दुनिया की वो जगहें जहां किसी को जाने की नहीं परमिशन

यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि हम एक रहस्यमय दुनिया में रहते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां ऐसी बहुत सी जगहें हैं, जो या तो वीरान पड़ी हैं या फिर डरावनी हैं। इनमें से कुछ जगहों पर तो जाना भी मना है।

रहस्यों से भरी दुनिया

इस गुप्त कमरे का निर्माण साल 1974 में किम जोंग उन के पिता किम जोंग इल ने करवाया था। यह रहस्यमय कमरा आम लोगों की पहुंच से एकदम बाहर है। कोई भी अभी तक इस कमरे की सिक्योरिटी भेद नहीं पाया है।

रूम-39 उत्तर कोरिया

इस कब्र में टेराकोटा आर्मी आज भी सम्राट किन शी हुआंग की कब्र की सुरक्षा कर रही है। दरअसल, टेराकोटा आर्मी मिट्टी से बनी 8 हजार सैनिकों की सेना है। माना जाता है कि करीब 6 हजार सैनिक अभी अंदर दफन हैं।

किन शी हुआंग, चीन का मकबरा

कोका-कोला की शुरुआत फार्मासिस्ट डॉ जॉन पेम्बर्टन ने अटलांटा, जॉर्जिया में की थी, जिसका स्वाद लोगों को काफी ज्यादा पसंद आया। लेकिन क्या आप जानते हैं इसकी रेसिपी एक सीक्रेट वॉल्ट में बंद है?

कोका-कोला वॉल्ट

26 अप्रैल 1986 की सुबह चेर्नोबिल न्यूक्लियर प्लांट में विस्फोट हुआ, जिसे दुनिया का सबसे बड़ा परमाणु हादसा कहा जाता है। वैज्ञानिक रिसर्च और सरकारी जांच के बावजूद अभी तक इस हादसे के प्रमाण नहीं मिले हैं।

चेर्नोबिल न्यूक्लियर प्लांट

अमेरिका के नेवादा में लास वेगास से 133 किमी दूर एरिया-51 अमेरिका वायुसेना की ट्रेनिंग रेंज फैसिलिटी है, जो हाई सिक्योरिटी से लैस है। इस एयरबेस पर हथियारों का परीक्षण या नए विमानों की ट्रेनिंग होती है।

एरिया-51

नॉर्वे का ग्लोबल सीड वॉल्ट एक गुप्त स्थान है, जिसके बारे में दुनिया के बहुत कम लोग ही जानते हैं। इस तिजोरी में विभिन्न प्रकार के पौधों के बीज मौजूद हैं, जिन्हें संकट जैसी स्थिति के लिए बचाया गया है।

स्वालबार्ड ग्लोबल सीड वॉल्ट एरिया-51

सांपों द्वारा शासित ‘इलाहा दा क्यूइमादा’ द्वीप ब्राजील में स्थित है। इस द्वीप को सांपों का द्वीप भी कहा जाता है। यह दुनिया के हजारों विषैले सांपों का घर है। आम नागरिकों का इस द्वीप पर आना मना है।

सांपों का राज

उत्तर सेंटीनेल द्वीप भारत का एक ऐसा द्वीप है, जिस पर 60 हजार साल से इंसान रह रहे हैं। लेकिन यह कोई नहीं जानता कि वह क्या खाते हैं, क्या बोलते हैं और खुद को कैसे जिंदा रखे हुए हैं।

उत्तर सेंटीनेल द्वीप

आइसलैंड के दक्षिणी तट से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सरट्से आइसलैंड दुनिया के सबसे कम उम्र वाले द्वीपों में से एक है, जिसकी उम्र 56 वर्ष है। यहां कुछ वैज्ञानिकों को आने की इजाजत है।

सरट्से आइसलैंड

Top 10 Indian Couple Honeymoon Places in Low Budget

SHARE NOW