अबूझ पहेली बने हुए हैं कुदरत के ये नजारे, कभी-कभी तो लगता है डर

कुदरत के पास ऐसे कई रहस्य हैं, जो लोगों को अचंभित कर देते हैं। हालांकि, इनकी खूबसूरती बहुत ही भव्य और लाजवाब है, लेकिन जब बात आती है इनके ओर-छोर की तो उसके निशान दूर-दूर तक नहीं मिलते।

आंखों पर नहीं होता विश्वास

तुर्की में पमुक्कले की पहाड़ियों पर छोटे-छोटे स्विमिंग पूल बने हुए हैं, जिसमें पानी का तापमान 37 डिग्री से 100 डिग्री के बीच रहता है। कहते हैं कि इन झरनों में नहाने से त्वचा संबंधी बीमारियां ठीक हो जाती हैं।

पमुक्कले

उत्तरी आयरलैंड का जायंट्स कॉजवे 6 करोड़ साल पुराना है, जिसे पूरी तरह प्रकृति ने बनाया है। सीढ़ी जैसे दिखने वाले यह पत्थर समुद्र के किनारे मौजूद हैं, जिनकी संख्या लगभग 40 हजार के आसपास है।

जायंट्स कॉजवे

बोलिविया में सालर डी उयूनी दुनिया का सबसे बड़ा साल्ट फ्लैट है, जिसे 'धरती पर स्वर्ग' के रूप में भी जाना जाता है। इस पर खड़े होने के बाद ऐसा लगता है, जैसे कि आप प्राकृतिक के शीशे पर खड़े हों

सालर डी उयूनी

द वेव एक बलुआ पत्थर की चट्टान है, जो अमेरिका के एरिजोना में स्थित है। यह जगह अपने डरावने घुमावदार पैटर्न के लिए प्रसिद्ध है।

द वेव

न्यूजीलैंड की वेटोमो ग्लोवॉर्म केव्स तारों से जगमगाता आसमान जैसी नजर आती है। यहां एक्ने कैंपा लुमिनोसा नामक ग्लोवॉर्म पाए जाते हैं, जो रासायनिक प्रक्रिया करके रोशनी पैदा करते हैं।

वेटोमो ग्लोवॉर्म केव्स

यह जगह इथियोपिया की ब्लू नाइल नदी पर स्थित है। स्थानीय भाषा में इसे 'टिस अबे' भी कहा जाता है, जिसका मतलब धुएं वाला पानी से है। यह विश्व के सबसे सुंदर टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स में से एक है।

ब्लू नाइल फॉल्स

तुर्कमेनिस्तान के काराकुम रेगिस्तान में नरक का दरवाजा नाम का एक गड्ढा है, जिसमें पिछले 5 दशक से आग धधक रही है। दरअसल, यह जगह एक गैस क्रेटर है, जो मीथेन गैस के चलते जल रही है।

नरक का दरवाजा

मालदीव का 'वाधू' द्वीप किसी जादू से कम नहीं है। रात के समय इस बीच का खूबसूरत नज़ारा कभी न भूलने वाला होता है। नेचर के इस अद्भुत नजारे को ‘ओशन ऑफ स्टार्स’ या ‘सी ऑफ स्टार्स’ के नाम से भी जाना जाता है।

वाधू

भारत के हनीमून डेस्टिनेशन, जिनके आगे विदेश भी फेल

SHARE NOW