भारत के अति प्राचीन मंदिरों का करें दर्शन

भारत में कई प्राचीन मंदिर हैं, जिनकी मान्यता और भव्यता आज भी कायम है। आइए आप भी जानें ऐसे मंदिरों के बारे में-

मुंडेश्वरी देवी मंदिर भारत के बिहार राज्य में स्थित है, जिसे नगरा वास्तुकला का बेहतरीन नमूना माना जाता है। बेहद प्राचीन होने के साथ ही यह मंदिर मान्यताओं से भी भरा हुआ है।

मुंडेश्वरी देवी मंदिर

महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में स्थित कैलाश मंदिर प्रसिद्ध एलोरा की गुफाओं में स्थित है। 8वीं शताब्दी में निर्मित यह मंदिर चट्टानों से बना हुआ है।

कैलाश मंदिर

7वीं शताब्दी में बना यह मंदिर गुजरात राज्य में स्थित है। मुस्लीम शासकों द्वारा कई बार नष्ट किए जाने के बाद भी यह मंदिर आज भी भव्यता का प्रतीक बना हुआ है।

सोमनाथ मंदिर

भगवान शिव को समर्पित यह मंदिर आति प्राचीन है। इसे राजा जाजति केशरी ने 7वीं शताब्दी में बनवाया था। आज भी यहां पर्यटकों की भीड़ खूब होती है।

लिंगराज मंदिर

कर्नाटक के हम्पी में तुंगभद्रा नदी के किनारे स्थित यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। यह मंदिर एतिहासिक होने के साथ ही बेहद पवित्र स्थलों में से एक है।

विरुपाक्ष मंदिर

कामुक शैली के लिए पूरी दुनियाभर में मशहूर यह मंदिर मध्य प्रदेश राज्य में स्थित है। इस मंदिर को हिंदू और जैन मंदिरों का संग्रह माना जाता है।

खुजराहो मंदिर

तमिलनाडु के तंजावुर में स्थित बृहदेश्वर मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। यह मंदिर अति प्राचीन होने के साथ ही बेहद गौरवशाली भी है। आज भी इसकी भव्यता कायम है।

बृहदेश्वर मंदिर

आप भी इन मंदिरों का करें दर्शन। स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर करें। 

Top 10 Indian Couple Honeymoon Places in Low Budget

SHARE NOW