चाय भारत का राष्ट्रीय पेय है। आखिर इस देश में पैदा होने वाली करीब 70 फीसदी चाय की खपत भारतीय ही करते हैं।

चलिए बात करते है कुछ दिल्ली के फेमस जगहों की जहा मिलती है टेस्टी चाय

टीस्टा (नॉएडा)

आप ग्रीन टी के शौकीन हैं तो ये जगह आपके लिए ही है। यहां पर लोग अक्सर ग्रीन टी और आइस्ड टी लेते हैं। यहां पर कश्मीरी  कहवा भी मिल जाता है।

जे पी टी स्टाल ( विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन )

यहां की फेमस मसाला चाय की चुस्कियां लेते स्टूडेंट दिखेंगे तो प्रोफेसर भी। यहां का करीबी मेट्रो स्टेशन विश्वविद्यालय है। 

जगमग ठेला  (साकेत )

जगमग ठेला पर आपको 12 मसालों वाली मसला चाय मिल जाएगी। यहां की केक स्लाइस और कुकीज के भी लोग दीवाने हैं।

त्रिवेणी टी टेरेस (मंडी हाउस )

यहां की भी मसाला चाय गजब की है। यहां पर चाय की सिर्फ दो वैरायटी ही मिलती है। लेकिन दोनों बेस्ट हैं।

अल्फा तंदूरी चाय (मुखर्जी नगर)

तंदूरी चाय वैसे तो ये नाम सुनते ही आपका चाय पीने का मन करेगा लेकिन जब आप इसे अपने सामने बनता देखेंगी तो आपको बहुत मज़ा आएगा। तंदूरी चाय को बनाने का तरीका काफी अलग होता है इसे कुल्हड़ में सर्व किया जाता है 

अगर आप भी अपने प्यार को वैलेंटाइन डे पर दिल्ली के किसी रोमांटिक कैफे में ले जाना चाहते हैं तो आपको यह जरूर देखना चाहिए

SHARE NOW