गर्मी के सीजन में घूमने जाने के लिए हर कोई ठंडे जगह की तलाश करता है। कोई हिल स्टेशन जाता है, तो कोई बीच। आइए जानें कर्नाटक के कुछ बीच प्लेस के बारे में, जहां आप गर्मियों में एक्सप्लोर कर सकते हैं।
गोकर्ण कर्नाटक का एक छोटा और प्राचीन शहर है, जहां स्थित बीच गर्मी में घूमने जाने के लिए परफेक्ट है। यहां के बीच पर आप शांति और सुकून के पल एंजॉय कर सकते हैं।
गोकर्ण बीच
गोकर्ण बीच फैमिली वेकेशन डेस्टिनेशन के लिए भी परफेक्ट जगह है। यहां आप कई तरह के एक्टिविटीज का भी मजा ले सकते हैं।
गोकर्ण बीच है खास
सुंदर और शांत बीच का मजा लेना है, तो कर्नाटक का मरावन्थे बीच जाएं। इस बीच से आप अरब सागर की उमड़ती लहरों के साथ पास स्थित पहाड़ियों को भी देख सकते हैं।
मरावन्थे बीच
मरावन्थे बीच शांत होने के साथ ही एडवेंचर्स भी है। बीच देखने के अलावा आप यहां स्कूबा डाइविंग का आनंद भी ले सकते हैं, जो आपके पल को और यादगार बना सकता है।
शांत बीच
कर्नाटक घूमने जाने वालों पर्यटकों की पहली पसंद करवार बीच है। यहां ज्यादातर कपल जाते हैं, इसलिए यह जगह काफी लोकप्रिय है।
करवार बीच
करवार बीच पर आप कई तरह के एक्टिविटीज को ट्राई कर सकते हैं, साथ ही प्रकृति के सुंदर नजारों का लुत्फ भी उठा सकते हैं।
प्राकृतिक नजारा
कर्नाटक का मूरूदेश्वर बीच घूमना बेहद आनंददायक है। यहां पास स्थित छोटी पहाड़ियां, नारियल के पेड़ बीच की खूबसूरती को बढ़ा देते हैं। बीच के अलावा आप यहां पास स्थित मंदिरों का दर्शन भी कर सकते हैं।
मूरूदेश्वर बीच